रांची में गैस संकट पर बड़ा एक्शन! नागरिक परिषद का गठन, राजद नेता कैलाश यादव बनाए गए संयोजक

रांची में LPG गैस संकट के खिलाफ नागरिक परिषद का गठन, कैलाश यादव संयोजक बने, 22 अप्रैल को उपायुक्त को ज्ञापन, 15 टीमें जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शहर में LPG गैस की अनियमित सप्लाई और बढ़ती परेशानी के बीच अब आम लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में रांची नागरिक परिषद का गठन किया गया है, जिसमें राजद नेता कैलाश यादव को संयोजक बनाया गया है। बैठक में तय किया गया कि गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ अब आवाज तेज की जाएगी। परिषद ने घोषणा की है कि 22 अप्रैल को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें लोगों की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा।

परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की कालाबाजारी तुरंत बंद कराई जाए और जो एजेंसियां इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि निर्धारित समय पर नियमित रूप से सिलेंडर वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

बैठक में यह भी बड़ा फैसला लिया गया कि घरेलू गैस की किल्लत के खिलाफ 15 टीमें बनाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। ये टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और उनकी समस्याएं भी सामने लाएंगी। इस बैठक में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें ठाकुर अभिषेक, चंदन यादव, गोपाल उपाध्याय, संजीत यादव, विजय सिंह, सुरेश राय, रामकुमार सिंह, मैनेजर राय, राकेश कुमार, मनीष कुमार, हीरालाल सिंह, धनंजय कुमार, अभिजीत बाउरी, चंचल पासवान, रामइकबाल चौधरी, सोनू कुजूर, अजय यादव, अरविंद महतो, सूरज कुमार, यमुना प्रसाद, कृतिका राव, ज्योति कुमारी, सतीश सिंह, नियाज़ आलम उर्फ भोला, संतोष सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।