रांची में LSD ड्रग्स का बड़ा खुलासा: नीदरलैंड से मंगाई गई खेप बरामद, आरोपी रिमांड पर

रांची में एलएसडी ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, नीदरलैंड से मंगाई गई खेप बरामद, डार्क वेब और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े दो आरोपी रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Big Disclosure of LSD drugs in Ranchi : रांची पुलिस को एलएसडी ड्रग्स मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंडरा ओपी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नीदरलैंड से मंगाई गई खतरनाक ड्रग्स की खेप बरामद की है और दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। जांच के दौरान पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मंगाए गए एलएसडी ड्रग्स को जब्त किया गया।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुमार अभिषेक बीटेक का छात्र है, जबकि अविनाश बीकॉम का छात्र है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने ड्रग्स मंगाने के लिए डार्क वेब और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपियों को लेकर हेहल उप डाकघर भी पहुंची, जहां से पार्सल के जरिए यह ड्रग्स मंगाई गई थी।

फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों को खंगालने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।