
रांची : राजधानी रांची में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर कल (31 मार्च 2026) रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी. इस संबंध में रांची नगर निगम द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश
रांची नगर निगम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, दिनांक 31 मार्च 2026 को भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. साथ ही क्रय-विक्रय भी बंद रहेगा. 31 मार्च को जो भी मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की बिक्री करते हुए पाएं जायेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
