अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के तीन दिवसीय बसंत मेले का समापन

रांची में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले में महिलाओं ने शॉपिंग और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, समापन समारोह में पूजा और संगीत ने माहौल को रोमांचक बनाया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के तीसरे और आखिरी दिन गुरुवार को मेले में सुबह से ही रौनक लगी हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने यहां जमकर खरीदारी की। हाथ से बने हुए सामान की लोगों ने तारीफ की। हाथ का बना बादाम शरबत, चॉकलेट पॉप्स,पेस्ट्री, बच्चों और महिलाओं को बहुत पसंद आए। सुबह से ही लोगों ने काफी शॉपिंग की और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। संध्या चार बजे मेले का समापन हुआ। समापन में मुख्य अतिथि रिंकू बनर्जी ने नववर्ष के उपलक्ष्य पर पूजा अर्चना कर सुंदर गीतों से सब का मन मोह लिया। शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।मेले की संयोजिका अनुसूया नेवटिया जी ने मेले की सफलता पर प्रकाश डाला।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।