
रांची : मेयर रोशनी खलखो रविवार को डिप्टी मेयर नीरज कुमार के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से लोकभवन में जाकर मिलीं। यह उनकी राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मौके पर रोशनी ने कहा कि राजधानी के समग्र विकास के प्रति उनका मार्गदर्शन सदैव अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जो रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होंगे।

गौरतलब है कि रांची का मेयर बनने के बाद रोशनी खलखो कई वार्डों का दौरा कर चुकी हैं और रांची में विकास कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी। रांची की जनता को भी रोशनी खलखो से ढेर सारी उम्मीदें हैं।
