रांची में बन रही आधुनिक लाइब्रेरी का निरीक्षण, छात्रों के लिए बनेगा बड़ा ज्ञान केंद्र

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी में बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम कर रहे इंजीनियरों और कर्मचारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के समय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने इस परियोजना को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

 परियोजना की खासियत और महत्व

राज्यपाल ने इस लाइब्रेरी के निर्माण में CCL और Coal India Limited के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी रांची ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ा ज्ञान केंद्र बनेगी। यहां छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी अच्छे माहौल में कर सकेंगे।

 छात्रों को मिलेगा बेहतर माहौल

उन्होंने विश्वास जताया कि यह छह मंजिला लाइब्रेरी जल्द ही तैयार होकर छात्रों के लिए खोल दी जाएगी। यहां एक साथ बड़ी संख्या में छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। यह जगह युवाओं के आत्मविकास, अनुशासन और सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और एक अच्छा वातावरण मिलेगा जिसे पढ़ने में कोई परेशानी नहीं होगी ।

 पहले भी बना चुके हैं मॉडल लाइब्रेरी

राज्यपाल ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बरेली में भी इसी तरह की आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना करवाई थी। इससे छात्रों को काफी लाभ मिला था ।

 समय पर पूरा करने का निर्देश

अंत में उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह काम तय समय सीमा में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा होगा। यह लाइब्रेरी झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी। जिससे उनको सफल होने में मदद मिलेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।