HomeझारखंडRanchi : पति के दोस्त पर आया दिल, दो बच्चों की मां...

Ranchi : पति के दोस्त पर आया दिल, दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फुर्र… और महज तीन महीने में ही यह क्या हो गया!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: खेलगांव के आनंद विहार कॉलोनी स्थित एक घर में हाल ही में फांसी के फंदे पर झूलती विवाहिता की लाश बरामदगी मामले में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यूपी के फतेहपुर की रहने वाली विवाहिता हेमा उर्फ नेहा का अपने पति के दोस्त सिद्धार्थ तिवारी से प्रेम हो गया था।

इसके बाद वह सिद्धार्थ के साथ अपनी तीन साल की बेटी के साथ नवंबर महीने में भागकर रांची आ गई। यहां आनंद विहार कॉलोनी में उसी के साथ रह रही थी।

विवाहिता को क्यों गंवानी पड़ी जान

सिद्धार्थ उसे साथ रखने के एवज में उससे दो लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। इसको लेकर वह लगातार उसे प्रताड़ित किया करता था। 12 फरवरी की रात भी आरोपी प्रेमी ने रुपए को लेकर उसके साथ मारपीट की थी।

इस वजह से ही नेहा ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की। पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी यूपी के फतेहपुर का ही रहने वाला है।

Image result for प्यार

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गौरतलब हो कि नेहा का शव 15 फरवरी को आनंद विहार कॉलोनी स्थित संतोष कुमार के मकान से बरामद किया गया था।

मामले में नेहा के पहले पति आशीष के बयान पर खेलगांव थाने में सिद्धार्थ तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

92 हजार रुपए बेटी को लौटाने के एवज में वसूले

मृतका के पति आशीष ने पुलिस को बताया कि यूपी के फतेहपुर में नेहा के साथ 2012 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुईं। पत्नी व बेटियों के साथ वह फतेहपुर के गंगा नगर स्थित ससुराल में रहते थे।

उनका दोस्त सिद्धार्थ का उनके घर आना-जाना था। इसी बीच उनकी पत्नी और सिद्धार्थ के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसी दौरान नवंबर, 2020 में आरोपी उनकी पत्नी नेहा व तीन साल की बेटी हिमान्या को बहला-फुसला कर वहां से भाग गया।

Image result for प्यार

जेवर व 80 हजार रुपए भी दोनों साथ ले गए। पांच दिसंबर, 2020 को हेमा उर्फ नेहा ने अपनी मां को फोन कर रांची में होने की बात कही।

यह भी कहा कि हिमान्या को वापस करने के एवज में सिद्धार्थ दो लाख रुपए की मांग कर रहा है। इसके बाद सात दिसंबर, 2020 को उसके खाते में 80 हजार देने और 12 हजार नगद लेने के बाद बच्ची को छोड़ा।

दो लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करता था प्रेमी

आशीष ने पुलिस को बताया कि सिद्धार्थ बच्ची को छोड़ने के बाद लगातार दो लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। वह नेहा को इसके लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

कह रहा था कि दो लाख रुपए मायके से मंगवाओ। नहीं तो वह उसे छोड़ देगा। इसको लेकर उसने नेहा के साथ मारपीट भी की। यह बात नेहा ने अपने पहले पति व अपनी मां को फोन पर बतायी थी।

15 को मिला था नेहा का शव

खेलगांव के आनंद विहार कॉलोनी के संतोष कुमार के मकान से 15 फरवरी को नेहा का फंदे से लटका शव पुलिस ने बरामद किया था। आशंका जतायी जा रही थी कि नेहा ने तीन दिन पहले ही आत्महत्या की होगी।

पुलिस का कहना था कि उसका प्रेमी सीसीटीवी फुटेज में 12 फरवरी को घर से बाहर जाते दिखा है।

इसके बाद से वह घर वापस नहीं आया। मामले में पुलिस ने संतोष के बयान पर यूडी का केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...