रांची: नामकुम के मौलाना आज़ाद कॉलोनी में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में मौलाना आज़ाद कॉलोनी में युवक सोहेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजा गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां मौलाना आज़ाद कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, युवक की मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया है, और मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।