रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस को जल्द मिलेगा नया स्टॉपेज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची-लोहरदगा रेलखंड (Ranchi-Lohardaga Railway Section) का रांची DRM प्रदीप गुप्ता ने इंस्पेक्शन (Inspection) किया। इस दौरान लोहरदगा स्टेशन पर बन रहे दूसरे प्लेटफॉर्म के कामों को देखा है।

रांची से नई दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस (Ranchi-New Delhi Rajdhani Express) को लोहरदगा स्टेशन पर ठहराव के लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। रांची DRM प्रदीप गुप्ता ने कहा कि लोहरदगा जिला हेडक्वार्टर है।

इसलिए राजधानी के स्टाॅपेज के लिए मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। क्योंकि लोहरदगा में राजधानी Stoppage का डिमांड भी किया जा रहा है।

Share This Article