Latest Newsझारखंडरांची के 6 श्मशान और 2 कब्रिस्तान में 120 शवों का हुआ...

रांची के 6 श्मशान और 2 कब्रिस्तान में 120 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढता ही जा रहा है। गुरुवार को भी शहर के  श्मशान और कब्रिस्तान में 120 शवों के अंतिम संस्कार हुआ।

इनमें 64 शव कोरोना पॉजिटिव के थे। 42 संक्रमित शवों की सामूहिक अंत्येष्टि घाघरा घाट पर की गई।

जबकि, 12 शवों को हरमू मोक्ष धाम और 10 शव को जुमार नदी के तट पर जलाया गया।

इसके अलावा शहर के आसपास के श्मशान घाट और कब्रिस्तान में भी दर्जनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है।

यहां हुए शवों के अंतिम संस्कार/दफनाया गया 

  • घाघरा श्मशान घाट- 42 कोरोना प्रोटोकॉल
  • मोक्षधाम, हरमू-12कोरोना प्रोटोकॉल
  • जुमार नदी-10 कोरोना
  • मुक्ति धाम, हरमू-24
  • चुटिया श्मशान- 10
  • नामकुम श्मशान-07
  • रातू रोड कब्रिस्तान-05
  • कांटा टोली कब्रिस्तान-05

इधर झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है।

पिछले चौबीस घंटे में शुक्रवार को 5961 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 4755 मरीज ठीक हुए हैं।

कोरोना से 145 मरीजों की मौत

राज्य में कोरोना से 145 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 59, बोकारो से सात, देवघर से एक, धनबाद से 11, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 12, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से तीन, गुमला से एक, हजारीबाग से आठ, जामताड़ा से एक, खूंटी से सात, कोडरमा से पांच, लातेहार से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से दो, रामगढ़ से 13, साहेबगंज से दो, सरायकेला से चार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से चार मरीज शामिल है।

किस जिले से कितने केस मिले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1539,बोकारो से 320,चतरा से 68, देवघर से 251,धनबाद से 129, दुमका से 60, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 890, गढ़वा से 140 ,गिरिडीह से 162, गोड्डा से 98, गुमला से 150, हजारीबाग से 413, जामताड़ा से 93, खूंटी से 199, कोडरमा से 173, लातेहार से 167, लोहरदगा से 130, पाकुड़ से दो, पलामू से 192, रामगढ़ से 222 353, साहेबगंज से 43, सरायकेला से 144, सिमडेगा से 129 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 247 मरीज मिले हैं।

कुल कोविड-19 का मामला अब 227450

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 227450 हो गया हैं। इनमें 55877 सक्रिय केस हैं।

जबकि 169033 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 2540 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 74.16 है।

रांची में मिले 1539 नए केस

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1539 मरीज मिले हैं।

जबकि कोरोना से 59 लोगों की मौत हुई है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18,764 है।

729 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक जिले में कुल 67,685 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 48,185 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...