झारखंड में कोरोना के 141 नये मरीज मिले, 274 हुए ठीक, दो की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 274 मरीज ठीक हुए है और141 नये मरीज मिले हैं जबकि कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 19,बोकारो से छह, चतरा से एक, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम से 18, गढ़वा से सात, गिरिडीह से छह, गोड्डा से दो, गुमला से 18, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से दो, खूंटी से एक, कोडरमा से छह ,लातेहार से तीन, लोहरदगा से दो, पाकुड़ से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से सात, साहिबगंज से दो, सरायकेला से नौ, सिमडेगा से आठ और पश्चिमी सिंहभूम से पांच मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची से एक और पूर्वी सिंहभूम से एक मरीज शामिल हैं।

वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 344270 हो गया हैं और अबतक टोटल 9297978 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें 1811 सक्रिय केस हैं जबकि 337362 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में 5097 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।

Share This Article