रांची प्रेस क्लब को सौंपा गया 5 लाख का चेक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह ने दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के लिए दी गई राशि गुरुवार को मुख्यमंत्री की ओर से रांची प्रेस क्लब को सौंपा।

कोरोना की चपेट आकर जान गवाने वाले दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के सहायतार्थ विधायक अनूप सिंह ने गत 22 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें निजी कोष से पांच लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा था।

अनूप सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि यह राशि रांची प्रेस क्लब को सौंपा जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गुरुवार को पांच लाख का चेक रांची प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर और एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य सुनील कुमार गुप्ता को सौंपा गया।

Share This Article