Homeझारखंडझारखंड के 7 IPS अधिकारियों का तबादला

झारखंड के 7 IPS अधिकारियों का तबादला

Published on

spot_img

रांची: झारखंड सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही तीन आईपीएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस संबंध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

रांची के नये ट्रैफिक एसपी अंजनी अंजन को बनाया गया है। आंतकवाद निरोधी दस्ता के एसपी अंजनी अंजन को स्थानांतरित करते हुए रांची का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है।

वहीं, स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित एसपी धनंजय कुमार सिंह को देवघर का एसपी बनाया गया है, जबकि देवघर एसपी के पद पर पदस्थापित अश्विनी कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड जगुआर रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जसरायकेला एसपी के पद पर पदस्थापित मोहम्मद अर्शी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत निधि द्विवेदी को जैप 8 का कमांडेंट बनाया गया है। रेल एसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित आनंद प्रकाश को एसपी सरायकेला के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इन IPS को मिला अतिरिक्त प्रभार

जैप-10 महिला वाहिनी, रांची में कार्यरत संध्या रानी मेहता अब एसीबी एसपी के अतिरिक्त प्रभार में रहेगी।

वहीं, जेएपीटीसी, पदमा में कार्यरत एसपी किशोर कौशल अपने कार्यों के अतिरिक्त एसीबी में एसपी पद के प्रभार में भी रहेंगे।

सीटीएस, मुसाबनी में कार्यरत एसपी अमन कुमार एसीबी एसपी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

spot_img

Latest articles

AIMIM झारखंड प्रदेश कमिटी की घोषणा, महताब आलम बने प्रदेश महासचिव

Jharkhand News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने...

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, BJP पर बढ़ा दबाव

Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में विशेष...

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, गुजरात की गुमनाम पार्टियों को 4300 करोड़ चंदा, जांच की मांग

Rahul Gandhi attacks Election Commission: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...

ट्रंप के 50% टैरिफ के जवाब में भारत की रणनीति, 40 देशों में टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ावा

India announces its first retaliatory action: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर...

खबरें और भी हैं...