झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला/रांची: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में एक नक्सली को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। घटना सोमवार सुबह की है।

पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर थाना क्षेत्र के मरवा( कुरुमगढ़) जंगल में हार्डकोर नक्सली बुद्धेश्वर उरांव का दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा।

सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया।

इसी दौरान जैसे ही पुलिस की टीम जंगल में पहुंची। तभी माओवादियों ने पुलिस को देखते गोलीबारी शुरू कर दी।

जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया है।

बताया जा रहा है कि कई अन्य माओवादियों को भी गोली लगी है लेकिन उसके साथी उसे लेकर भागने में सफल हो गए है।

इस संबंध में गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा कि एक माओवादी मारा गया है। सर्च अभियान जारी है। मारे गए नक्सली की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

Share This Article