Homeझारखंडआजसू ने दी होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि

आजसू ने दी होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आजसू पार्टी युवाओं, महिलाओं और खिलाड़ियों को हर संभव मदद करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी।

 इसी कड़ी में शुक्रवार को झारखंड के होनहार खिलाड़ी वागीश त्रिपाठी को आजसू पार्टी रांची महानगर और हटिया विधानसभा उम्मीदवार भरत कांशी ने संयुक्त रुप से प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि वागीश त्रिपाठी झारखण्ड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, रांची के धुरंधर बल्लेबाज हैं।

वागीश ने पिछले दो वर्षों में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और उन्होंने कई कीर्तिमान भी स्थापित किये हैं।

इस मौके पर आजसू पार्टी के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी युवाओं को हर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि युवा हर क्षेत्र में अपने हुनर को निखारें।

आजसू पार्टी रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि वागीश शारजाह में झारखंड और पूरे भारतवर्ष का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में मधुपुर विधानसभा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, हटिया विधानसभा उम्मीदवार भरत कांशी साहू, महानगर संगठन सचिव सुनील यादव, महानगर उपाध्यक्ष बंटी यादव एवं बीरेंद्र प्रसाद, सचिव जय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, रुद्रनारायण सिंह, सुमित आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...