प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से निपटने को लेकर गुरुवार को अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और जिलों के उपायुक्त के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के उपायुक्त छवि रंजन और मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारी भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने उन जिलों के जिलाधिकारियों से बात की, जहां कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसद से अधिक है।

झारखंड में पलामू, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम तथा बोकारो इस श्रेणी में हैं।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

इस दौरान झारखंड में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए की गई तैयारियों, सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयास की जानकारी भी पीएम मोदी को दी गई।

साथ ही प्रखंड मुख्यालयों तक कोविड वार्ड की स्थापना और समय पर संक्रमितों की पहचान को लेकर गांव-गांव में चलाये जा रहे कोविड-19 टेस्ट अभियान के बारे में भी बताया गया।

इसके अलावा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव को लेकर उठाए गए कदम और चाईल्ड केयर वार्ड बनाये जाने को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान वैक्सीनेशन की प्रगति और टीकाकरण बढ़ाने में आ रही बाधाओं को दूर करने पर भी चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन कर कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर बात की गयी थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से एक ट्वीट किया गया, जिस पर काफी विवाद देखने को मिला था।

Share This Article