खूंटी में कोबरा बटालियन ने लगाया पौधा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: उग्रवादियों और नक्सलियों से लोगों को सुरक्षा देने के लिए तैनात कोबरा बटालियन लगातार अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती रही है।

इसी कड़ी में शुक्रवार कोबरा 209 बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र मेहरा के निर्देश पर खूंटी प्रखंड के गुनी गांव में 16 सौ पौधारोपण किये गये।

बटालियन के जवानों ने गांव वालों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों कें एक हजार छह सौ पौधों का रोपण किया।

साथ ही ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

गांव वालों ने भी जवानों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य में हाथ बटाया। गांव के बच्चों ने भी महिला पुरुषों के साथ पौधरोपण में सहयोग किया।

Share This Article