रांची कांग्रेस भवन में हुआ दीपिका पांडेय का स्वागत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस की ओर से सोमवार को पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित कर नवमनोनीत कांग्रेस की सचिव सह उत्तराखंड प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आदि ने दीपिका पांडेय सिंह को पुष्पगुच्छ देकर नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी हमेशा संगठन में अच्छे काम करने वाले लोगों को नई-नई जिम्मेवारी सौंपती है।

ऐसे में विधायक दीपिका पांडेय सिंह पूरी ईमानदारी पूर्वक संगठन की कार्यो प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक अंजाम दिये है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व दीपिका पांडेय पर विश्वास की है और ये अपनी जिम्मेवारियों को बेहतरीन रूप से निर्वहन करेंगी।

दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह आदि का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो नई जिम्मेवारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी।

संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस की मान-सम्मान आमजनों के बीच और अधिक बढाउंगी।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विधायक दीपिका पांडेय सिंह हमेशा कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता के रूप में कार्य की है।

प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की जो भी जिम्मेवारी उन्हें मिली है। पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते आयी हैं।

इस बार भी मुझे पूर्ण विश्वास है कि दीपिका पांडेय सिंह संगठन के हित में बेहतर कार्य करके अपने शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी को सौंपेगी।

Share This Article