झारखंड में 3100 होमगार्ड जवानों की हुई तैनाती, जानें आपके जिले में कितनों की लगी ड्यूटी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से राज्य भर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है।

इस दौरान सख्ती बरतने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की सभी जिलों में तैनाती की गई है।

साथ ही राज्य के सभी जिलों में विधि व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड के जवानों को भी लगाया गया है। 3100 होमगार्ड जवानों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है।

इनमें रांची 200, खूंटी 100, रामगढ़ 100, लोहरदगा 100, गुमला 100, सिमडेगा 100, जमशेदपुर 200 ,चाईबासा 100, सरायकेला 100, धनबाद 200, बोकारो 200, पलामू 200,गढ़वा 100, लातेहार 100, हजारीबाग 200, चतरा 100,कोडरमा 100, गिरिडीह 200,दुमका 100, जामताड़ा 100,साहेबगंज 100,पाकुड़ 100, गोड्डा 100 और देवघर 100शामिल है।

आईजी अभियान एवी होमकर ने सभी जिले के एसपी को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड जवानों का उपयोग करने को कहा है।

यह प्रतिनियुक्ति स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह तक की गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की स्वीकृति के बाद तैनाती की गई है।

Share This Article