रूपा तिर्की मामले में हेमंत सरकार का चेहरा उजागर: भाजपा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने गुरूवार को कहा कि रुपा तिर्की हत्याकांड में हेमंत सोरेन सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।

श्रीमती कुजूर ने यहां कहा कि रूपा तिर्की को अपनी बहन कहने वाले राज्य के मुखिया के इशारे पर बेटी के लिए इंसाफ मांगने वाले पिता को ही आरोपी बनाया गया।

रूपा तिर्की मामले में राज्य सरकार का आदिवासी और महिला विरोधी चेहरा दिखाई दिया है।

उन्होंने कहा कि रूपा के परिजनों की गुहार को अनसुना कर मामले में सफेदपोश संदिग्धो को बचाने के लिए राज्य की पुलिस काम कर रही है।

भाजपा नेत्री ने कहा कि राज्य के पुलिस प्रशासन शुरू से ही इस हत्या को आत्महत्या करार देने में जुटी है।

राज्य पुलिस के इस कदम से राज्य सरकार के चेहरे से आदिवासी और महिला हितैषी नकाब उतर गया है।

राज्य सरकार अब अपने छिछोरे हरकत पर उतर आयी है।

अपने इस हरकत से सरकार बाज नहीं आयी तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article