झारखंड कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर नेहरू को किया याद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के बरियातू स्थित आवासीय कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की एवं श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने पूरी दुनिया को शांति के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था।

भारत को जब आजादी मिली, उसके बाद पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन पंडित नेहरू की दूरदर्शिता ने इसे रोकने में अहम भूमिका निभायी।

वहीं आजादी के संघर्ष के दौरान ही पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की परिकल्पना तैयार कर ली थी।

इसी के तहत पंडित नेहरू ने देश में औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधारभूत संरचना के विकास की बुनियाद रखी।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ऐसे वक्त पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था।

सामाजिक ताना – बाना बिखर चुका था। आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया।

उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं।

प्रवक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी दिलाने से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू का योगदान उल्लेखनीय है।

उनके दिखाये गये मार्ग पर चलना ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं का दायित्व है।

Share This Article