Jharkhand Lockdown : उल्लंघन मामले में 3.67 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand Lockdown स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर पूरे राज्य में झारखंड पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है।

अभियान के क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने और बिना मास्क के लोगों से कुल तीन लाख 67 हजार 450 रुपये जुर्माना वसूला गया।

राज्य भर से 471 लोगों ने स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन किया।

बुधवार को राज्य के 907 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया।

इसमें स्वास्थ्य सुरक्षा उल्लंघन मामले में दो लाख 18 हजार 150 रुपये जुर्माना वसूला गया।

साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने लोगों से एक लाख 49 हजार 300 रुपये वसूला गया।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उल्लंघन को लेकर 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article