Latest Newsझारखंडमहागठबंधन उम्मीदवार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे: रामेश्वर उरांव

महागठबंधन उम्मीदवार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे: रामेश्वर उरांव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित मंत्री रामेश्वर उरांव ने बुधवार को कहा कि मधुपुर विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन के झामुमो उम्मीदवार हफीजुल अंसारी के चुनाव जीतने में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

वे मधुपुर उप चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए दलबल के साथ मधुपुर रवाना होने से पूर्व रांची कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उरांव ने कहा कि गठबंधन के उम्मीदवार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे। क्योंकि, मधुपुर की जनता ने उनके पिता मरहूम हाजी हुसैन को पांच वर्षों के लिए विजयी बनाया था।

उनके असामयिक निधन से वहां की जनता को बेहद दुख पहुंचा है।

इसके लिए मतदाता इस बार के उपचुनाव में भी उनके पुत्र हफीजुल को भारी मतों से विजयी बनायेंगे।

एक प्रश्न के जवाब में उरांव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने कोरोना काल में भी जनहित में कार्य किया है।

विधवा, वृद्धा, दिव्यांग, गरीबों को नकद पैसा दिया है। भोजन की व्यवस्था करने, गरीबों के लिए राशन कार्ड बनाने और मनरेगा मजदूरों की जेब में पैसा देने का काम किया।

लॉकडाउन के दौरान आमजनों को खा़द्य सामग्री के साथ पेंशन भी दी गई है, ताकि लोगों का जीवन और जीविका दोनों चल सके।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...