Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से महावीर मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से महावीर मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में महावीर मंडल रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से रामनवमी त्योहार को लेकर चर्चा की।

बातचीत में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही रामनवमी त्योहार मनाया जाएगा।

गाइडलाइन का पूरा अनुपालन करते हुए पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा। किसी भी प्रकार से गाइडलाइन का उल्लंघन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने श्री महावीर मंडल रांची के प्रतिनिधिमंडल से अपील किया कि भगवान के प्रति हृदय में आस्था और पूरी निष्ठा रखते हुए अपने-अपने घरों पर रहकर ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्योहार मनाएं।

राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए स्वयं के साथ परिजनों को भी सुरक्षित रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में संक्रमण में तेजी आयी है।

संक्रमण के बढ़ते प्रसार को ध्यान में रखते हुए हम सभी लोगों को सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दिशा-निर्देशों का सख्त अनुपालन करना जरूरी है ताकि महामारी को नियंत्रित रखा जा सके।

इस मौके पर श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व अध्यक्ष  राजीव रंजन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष  रामधन वर्मा, मंत्री राहुल सिन्हा चंकी, कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर, रामनवमी श्रृंगार समिति के अध्यक्ष  सागर वर्मा सहित अभिनव आनंद उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...