झारखंड में यहां विधायक ने की शादी, 11 लोगों की उपस्थिति में हुआ विवाह संपन्न

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी गुरुवार को विनिता जोजो के साथ परिणय सूत्र में बंध गये।

रांची में कोविड प्रोटोकोल के तहत और लाॅकडाउन के गाइडलाइन का पालन करते हुए 11 लोगों की उपस्थिति में एक सादे समारोह में उनका विवाह संपन्न हुआ।

विनिता जोजो रांची के डिबडीह के रहने वाले बांसजोर निवासी मार्टिन जोजो की पुत्री है।

झारखंड में यहां विधायक ने की शादी, 11 लोगों की उपस्थिति में हुआ विवाह संपन्न

गौरतलब है कि नमन विक्सल कोंगाडी 2018 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उप चुनाव में पूर्व मंत्री एनोस एक्का को हराकर विधानसभा पहुंचे थे।

2019 के विधानसभा चुनाव में भी वे दोबारा जीतकर विधायक बने।

विधायक ने बधाई देने के लिए आम जनता के प्रति आभार जताया है।

Share This Article