Homeझारखंडहोमगार्ड जवानों से मिले सांसद संजय सेठ, सुनी समस्याएं

होमगार्ड जवानों से मिले सांसद संजय सेठ, सुनी समस्याएं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को धरना दे रहे होमगार्ड के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान सेठ ने होमगार्ड जवानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

जवानों से मुलाकात के बाद सेठ ने कहा कि राज्य की सरकार को इनसे बात करनी चाहिए और इनके समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए। राज्य में इतनी बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान हैं।

इन पर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी होमगार्ड में शामिल हैं। सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्व की रघुवर दास की सरकार ने होमगार्ड के जवानों का दैनिक मानदेय बढ़ाने का काम किया था लेकिन वर्तमान सरकार होमगार्ड के जवानों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।

सेठ ने कहा कि बिहार सरकार की तर्ज पर होमगार्ड के जवानों की सरकारी विभागों में प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित होनी चाहिए।

सेठ ने कहा कि होमगार्ड के जवानों के लिए झारखंड सरकार को बिहार सरकार से सीखना चाहिए कि कैसे इनका कल्याण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को सेवानिवृत्ति के बाद न्यूनतम पांच लाख रुपये, चिकित्सा सुविधाएं, उनके परिजनों के लिए सुलभ शिक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

इस मौके पर पार्षद अरुण झा, मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर साहू और प्रभु दयाल बड़ाईक मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...