रांची में बोलेरो की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू कटहल टोली में शुक्रवार को सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला की शिनाख्त हीरा देवी के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक बोलेरो ने महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक फरार हो गया।

पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

मृतक के परिजनों को परिवारिक सुरक्षा लाभ योजना के राहत कोष से प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से तत्काल तीन हजार रुपया दिया गया।

Share This Article