Latest Newsझारखंडझारखंड के खिलाड़ियों ने दुनिया में राज्य और देश का नाम किया...

झारखंड के खिलाड़ियों ने दुनिया में राज्य और देश का नाम किया रौशन: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने झारखंड के खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी है।

 झारखंड में खेल और खिलाड़ियों को आगे ले जाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खेल के प्रति उत्साह और उमंग इस प्रदेश में विगत कुछ वर्षों से चरम पर है।

हमारी सरकार खेल के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है।

आज यहां देश के 28 राज्यों से पहुंचे वुशु खिलाड़ियों का उत्साह देखकर खुशी हो रही है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री ने सोमवार को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम खेलगांव में झारखंड वुशु एसोसिएशन द्वारा आयोजित 20वीं सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

झारखंड के खिलाड़ियों ने विश्व में राज्य और देश का नाम रोशन किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य के खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देने का काम कर रही है। पिछले दिनों राज्य में सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का भी आयोजन हुआ था।

आज यहां सब जूनियर बुशु चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है यह देख कर खुशी हो रही है कि देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी झारखंड पहुंच कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर कांके विधायक समरी लाल, खेल सचिव  पूजा सिंघल सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी, झारखंडी वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी, देश के 28 राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी एवं उनके कोच उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...