रामेश्वर उरांव ने दो पत्रकारों के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: न्यूज 11 के चाईबासा संवाददाता राजेश पति और हजारीबाग की महिला पत्रकार पंखुरी सिंह के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।

उरांव ने शनिवार को कहा कि कोरोना महामारी में असमय हमारे कई महत्वपूर्ण लोगों का निधन हो रहा है जो काफी पीड़ादायक है।

लगातार मीडिया कर्मियों के निधन से मन व्यथित हो जाता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और शुभचिंतकों एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने न्यूज 11 चाईबासा के संवाददाता राजेश पति एवं पंखुरी सिंह के असामयिक निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट की है।

उन्होंने कहा कि लगातार मीडिया कर्मियों का कोरोना संक्रमण से निधन चिंता का विषय है।

प्रवक्ताओं ने एक बार फिर राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि मीडिया कर्मियों के कोरोना संक्रमण से निधन होने के बाद परिजनों को उचित मुआवजा राशि दिया जाए एवं 50 लाख रुपए का जीवन बीमा कराया जाए।

तथा अविलंब बिना देर किए हुए मीडिया कर्मियों को कोरोनावारियर्स का दर्जा दिया जाए।

Share This Article