Latest Newsक्राइमरांची पुलिस ने सागर राम हत्या मामले में किया मुख्य आरोपी को...

रांची पुलिस ने सागर राम हत्या मामले में किया मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत पाहनटोली में सागर राम की हत्या के मुख्य आरोपी को रांची पुलिस ने दस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दस घंटे के अंदर मुख्य आरोपी अकाश साव को गिरफ्तार कर लिया है।

आकाश से पुलिस पूछताछ कर रही है और इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस मामले को लेकर रविवार शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि बीते पांच जून की रात नामकुम थाना क्षेत्र के पाहनटोली में खाने पीने के दौरान पैसे को लेकर हुए विवाद में सागर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पाहनटोली स्थित सीटू साव के घर में शनिवार की शाम सागर राम, आकाश साव सहित कई लोग खाना -पीना कर रहे थे।

इसी दौरान जमीन के पैसों के लेकर सभी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद अकाश ने पिस्टल निकालकर सागर राम को गोली मार दी थी।

आनन-फानन में सभी लोगों के द्वारा सागर को रिम्स लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई थी।

हत्या की घटना के बाद आरोपी सीटू अपने घर के सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सीटू साव के घर पहुंची और मौके से खून का सैंपल, शराब की बोतल जब्त किया था। रात भर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...