जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन को किया याद, कहा- आपके दिखाए रास्ते पर जीवन भर चलूंगा चाहे कितनी भी चुनौतियां आए

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : अपने पिता दिशोम गुरू की जयंती पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती है।
यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया।

बाबा ने पूरे जीवन अन्याय के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मैंने उन्हें कई बार थका हुआ देखा, लेकिन टूटते कभी नहीं देखा। उनकी वो अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ता आज भी मेरे अंदर जीवित है।
एक पुत्र के नाते मैंने उनसे सादगी सीखी, मुश्किलों से कभी पीठ न दिखाने का साहस सीखा, और सत्ता को हमेशा जन-सेवा का माध्यम मानना सीखा।

बाबा, आपके दिखाए मार्ग पर, आपके दिए आदर्शों पर मैं जीवन भर चलता रहूँगा, चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएँ।
जय झारखंड! जय दिशोम गुरु!
आपकी स्मृति हमेशा अमर रहे।

Share This Article