झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं : अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर सरकार और प्रशासन से तत्काल संवाद, पारदर्शी जांच और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि झारखंड के छात्र हमारे राज्य का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी। उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बुधवार को कहा कि सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका एवं इसके अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं, लंबित परीक्षाओं एवं परिणामों, पुनर्मूल्यांकन में पारदर्शिता, प्रशासनिक भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच, छात्र शिकायत समाधान केंद्र, बेहतर छात्रावास, पुस्तकालय, UG सीटों की बहाली, B.Ed. की सीटें बढ़ाने, LLB की पढ़ाई शुरू करने तथा समयबद्ध Ph.D. प्रवेश प्रक्रिया जैसी न्यायसंगत मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।यह अत्यंत चिंताजनक है कि विद्यार्थियों को अपनी बुनियादी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन और भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन और झारखंड सरकार को छात्रों की आवाज गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुननी चाहिए तथा आंदोलनरत विद्यार्थियों से तत्काल संवाद स्थापित करना चाहिए। सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन सभी मांगों पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। छात्रों का समय, शिक्षा और भविष्य प्रशासनिक लापरवाही की भेंट नहीं चढ़नी चाहिए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।