झारखंड-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को नई दिशा! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले ऑस्ट्रेलिया के कंसुल-जनरल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलिया के कंसुल-जनरल बर्नार्ड लिंच ने बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने को लेकर रचनात्मक संवाद हुआ। चर्चा में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, खनिज, खेल और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर बात हुई। साथ ही झारखंड और ऑस्ट्रेलिया की समृद्ध मूल संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को लेकर भी विचार साझा किए गए।

मुख्यमंत्री के अनुसार, झारखंड के प्राकृतिक संसाधन, मानव पूंजी और मूल संस्कृति ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता, संस्थानों और उद्योगों के साथ साझेदारी के कई अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस संवाद को आगे बढ़ाते हुए मजबूत, स्थायी और पारस्परिक रूप से लाभकारी झारखंड-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस मुलाकात के दौरान झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।