रांची: झारखंड कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय ए. लाठकर को बड़ी जिम्मेवारी सोंपी गई है। उन्हें परमाणु ऊर्जा विभाग में महानिदेशक (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में 15 सितंबर को आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक संजय लाठकर की नियुक्ति लेवल-16 में की गई है। वह 30 सितंबर 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे या अगले आदेश तक। संजय लाठकर की नियुक्ति के लिए इंस्पेक्टर जनरल (सिक्योरिटी) के पद को अस्थायी तौर पर लेवल-14 से बढ़ाकर लेवल-16 कर दिया गया है।



