Latest Newsक्राइमरांची पुलिस ने 10 घंटे के अंदर किया लूट कांड का उद्भेदन,...

रांची पुलिस ने 10 घंटे के अंदर किया लूट कांड का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के गोंदा थाना पुलिस ने व्यवसायी सुशांत कुमार से स्कूटी और मोबाइल लूटने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रातू रोड के इंद्रपुरी निवासी रवि मुंडा व विकास वर्मा उर्फ गाेलू शामिल है।

इनके पास से लूट का स्कूटी व मोबाइल, लूट में प्रयुक्त रॉड बरामद किया गया है।

सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बुधवार को देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि होली की रात 11.30 बजे कांके रोड में स्कूटी व मोबाइल लूटने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने दोनों अपराधियों को प्राथमिकी दर्ज होने के 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

रवि मुंडा नागा बाबा खटाल के पास मोबाइल लूट व विकास कुमार वर्मा उर्फ गोलू नामकुम थाना क्षेत्र के ट्रक चालक से लूट मामले में जेल जा चुका है।

इनकी गिरफ्तारी में गाेंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर व सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी व तकनीकी शाखा का अहम योगदान रहा।

सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक पेशेवर अपराधी है। उल्लेखनीय है कि व्यवसायी सुशांत कुमार रातू रोड से कांके रोड के जगतपुरम अपने घर लौट रहे थे।

टीवी टॉवर के पास दो लड़केे रवि मुंडा व विकास वर्मा खड़े थे। उन्होंने व्यवसायी को रूकने का इशारा किया।

नहीं रुकने पर रवि मुंडा ने उनके हाथ पर रॉड से मारा, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गये।

गिरने के बाद दोनों लड़कों ने व्यवसायी के पाॅकेट से छह सौ रुपये, मोबाइल व स्कूटी लूट लिया और फरार हो गये।

इस संबंध में व्यवसायी सुशांत कुमार ने 30 मार्च को गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...