Latest Newsझारखंडरांची में राजद ने कहा- तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमला, लोकतंत्र की...

रांची में राजद ने कहा- तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमला, लोकतंत्र की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमला लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से राजद का प्रदर्शन हो रहा था, लेकिन  केंद्र सरकार के इशारे पर जिस तरह से नीतीश कुमार ने एक साजिश के तहत तेजस्वी यादव एवं अन्य सभी  नेताओं ,कार्यकर्ताओं पर पथराव एवं  लाठीचार्ज करवाया। इसकी जितनी भी निंदा, भर्त्सना की जाए कम है।

सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधानसभा के अंदर बाहर से पुलिस बुलाकर जिस तरह से विधायकों को लाठी से पिटाई की गई घोर निन्द्नीय है।

धृतराष्ट की तरह निष्ठुर,निरंकुश व तानाशाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मूकदर्शक बने रहे और महिला विधायकों के साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया।

महिलाओं के साथ उनकी साड़ी भी उतारने का प्रयास किया गया बिहार को ही नहीं पूरे देश को कलंकित किया है जिसकी जितनी भर्त्सना व निन्दा की जाय कम है।

उन्होंने कहा कि राजद इस घटना के खिलाफ बुधवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में सिंह ने कहा की राजद महागठबन्धन के कैंडिडेट को जीताने में तनमन से सभी नेता कार्यकर्ता लगेंगे।

उन्होंने कहा कि 25 मार्च को होने वाले नामांकन में वह, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार व महासचिव कमलेश यादव सहित अनेकों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...