राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से रूपा तिर्की के परिजनों ने मुलाकात की

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को यहां रूपा तिर्की के परिजनों ने राज भवन आकर मुलाकात की।

परिजनों ने राज्यपाल को साहेबगंज की महिला थाना प्रभारी रही रूपा तिर्की की संदेहास्पद मृत्यु के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उनके परिजनों द्वारा कहा गया कि अनुसंधान कार्य में लापरवाही बरती गई।

परिजनों ने राज्यपाल महोदया को ज्ञापन समर्पित करते हुए न्याय दिलाने के लिए आग्रह किया।

इस मौके पर झारखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर भी मौजूद थी।

Share This Article