ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने लोहरदगा रांची चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को लोहरदगा रांची जिला के सीमावर्ती चेकपोस्ट झिबरी मोड और बेयासी के पास वाहन चेकिंग नाका का औचक निरीक्षण किया।

एसपी ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों के को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय पुलिस उपाधीक्षक खलारी, चान्हो और मांडर थाना प्रभारी मौजूद थे।

एसपी ने तैनात पुलिस कर्मियों को कहा कि आवश्यक वस्तुओं को लेकर जा रहे वाहनों को नहीं रोका जाए।

साथ ही ई पास के साथ जा रहे वाहनों और व्यक्तियों को भी पूर्ण सतर्कता और उचित व्यवहार करते हुए जांच करने को कहा।

Share This Article