खूंटी में मिली सिर कटी लाश मामले में प्रेमिका सहित दो गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के पर्यटन स्थल रानी फाॅल के पहाड़ से 13 मई को बरामद सिर कटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली और शुक्रवार को हत्या में शामिल मृतक की प्रेमिका और सालम वरटोली निवासी रोहित मुंडा उर्फ अलदेव मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि शव की पहचान कुजराम निवासी भोंज मुंडा के रूप में की गयी थी।

इस संबंध में सायको थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की प्रेमिका और रोहित मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने भेंज मुंडा की हत्या की थी।

उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा, मोबाइल और मृतक के कपड़े बरामद किये।

Share This Article