Homeझारखंडझारखंड में लोगों ने प्रधानमंत्री को काशी से लाइव देखा

झारखंड में लोगों ने प्रधानमंत्री को काशी से लाइव देखा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पर उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश-दुनिया की नजरें बनी हुई थीं। ऐसे में भला झारखंड पीछे क्यों रहता।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखने का प्रबंध किया गया था। इसमें न केवल भाजपा कार्यकर्ता, बल्कि अन्य लोग भी शामिल होकर उत्साहित थे।

झारखंड के मठ और मंदिरों में भी इस कार्यक्रम का असर साफ महसूस किया गया।यहां भी लोगों के चेहरे पर यह उत्साह साफ नजर आ रहा था। चहुंओर इसका उत्साह दिख रहा था। सिर्फ इसी कार्यक्रम की चर्चाएं हो रही थीं।

लगाए गए एलईडी स्क्रीन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए मठ-मंदिरों में बड़े बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। झारखंड के पूर्वी सिंंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

इस समारोह को यादगार बनाने के लिए भगवान सूर्य के मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। यहां पर आरती का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद लड्डू वितरण भी हुआ।

धनबाद समेत आसपास के इलाकों में भी दिव्य काशी भव्य काशी समारोह पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम था। झारखंड के सबसे बड़े और चर्चित देवघर के बाबा मंदिर में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण तय था।

यहां पर पूजा अर्चना के बाद भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखा। कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार यहां पूजा-अर्चना और आरती कार्यक्रम में विधायक नारायण दास भी शामिल रहे।

राजधानी रांची तथा आसपास के इलाकों में भी मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को देखने का पुख्ता प्रबंध किया गया था। कई मंदिरों की सजावट की गई थी।

वहां एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। मंदिरों को फूलों से सजाया गया था। भाजपा के छोटे-बड़े तमाम नेता अपने आसपास के मंदिरों में प्रधानमंत्री को सुनने देखने के लिए मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी हिंदपीढ़ी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष नीलेश सिंह की अध्यक्षता में काशी विश्वनाथ मंदिर कारिडोर उद्घाटन अवसर पर बड़ा तालाब शिवालय में पूजा-अर्चना कर आरती की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्र एवं मनोज मिश्र उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...