Latest Newsझारखंडनशा के कारोबारियों के खिलाफ फुल एक्शन में रांची पुलिस, 5 लोगों...

नशा के कारोबारियों के खिलाफ फुल एक्शन में रांची पुलिस, 5 लोगों को फिर …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Drug Peddlers: रांची पुलिस लगातार नशा कारोबारियों (Drug Dealers) के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों लोअर बाजार (Lower Bazaar) और चुटिया से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

गिरफ्तार नशा कारोबारियों में निश्चय गुड़िया, फरदीन अंसारी, अनुराग प्रकाश, कर्णव चंदन, महावीर प्रकाश शामिल हैं। इनके पास से 659 ग्राम गांजा, ब्राउन शुगर, एक बाइक, दस बोतल 750 एमएल शराब, 172 पुड़िया गांजा बरामद किया है।

City SP राजकुमार मेहता ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र के काली स्कूल पावरहाउस रोड के पास कुछ लड़के ब्राउन शुगर और गांजा का खरीदने और बेचने का काम कर रहे हैं।

सूचना के बाद सिटी DSP कुमार वेंकटेश रमण के नेतृत्व में उक्त स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी की गयी। वहां से एक नाबालिग को 12 पुड़िया Brown Sugar के साथ निरुद्ध किया गया।

अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। नाबालिग की निशानदेही पर महावीर कच्छप को 172 पुड़िया गांजा के साथ पकड़ा गया।

सिटी SP ने बताया कि इसी बीच लोअर बाजार थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहे चेकिंग के दौरान बहु बाजार की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।

चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने दोनों युवकों निश्चय गुड़िया और फरदीन खान को खदेड़ कर पकड़ा। इनके पास से गांजा और ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

सिटी एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर बस स्टैंड पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड (Khadgarha Bus Stand) से शराब के साथ अनुराग प्रकाश और कर्णव को गिरफ्तार किया गया।

spot_img

Latest articles

108 एंबुलेंस कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

Emergency 108 Ambulance Service : झारखंड में 24×7 आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा में काम...

मनरेगा के विरोध में कांग्रेस का बड़ा कदम, 5 जनवरी को लोकभवन मार्च

Lok Bhavan March on January 5: प्रदेश कांग्रेस ने मनरेगा को खत्म करने और...

2025 में रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

रांची : साल 2025 रांची पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। पूरे वर्ष...

शराब घोटाला केस में विनय सिंह की बढ़ी परेशानी, ACB सख्त

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में...

खबरें और भी हैं...