
Power Cuts in Several areas of Ranchi tomorrow : राजधानी रांची के कई इलाकों में रामनवमी को देखते हुए बिजली तारों की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
इसी कारण बुधवार, 11 मार्च को शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रहेगी। विभाग की ओर से बताया गया है कि मरम्मत कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
कांके क्षेत्र में कई घंटे रहेगा पावर कट
जानकारी के अनुसार कांके क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई (Power Supply) बंद रहेगी।
इसके कारण अरसंडे, बैंक ऑफ इंडिया से लेकर बोरेया चौक और तिलकोणिया बाजार क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मेन रोड क्षेत्र भी रहेगा प्रभावित
वहीं मेन रोड के अधीन आने वाले इलाकों में भी बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे मोहल्ला शांति कंपाउंड, सिरम टोली, सुजाता चौक, राजा बंगला और पटेल कंपाउंड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
हरमू पावर हाउस से जुड़े इलाकों में असर
हरमू पावर हाउस से सप्लाई होने वाली बिजली भी इसी समय 11:30 बजे से 1 बजे तक बाधित रहेगी। इसके चलते नेजाम नगर, बड़ा तालाब, हिंदपीढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
अशोकनगर क्षेत्र में रात में बिजली कटौती
इसके अलावा अशोकनगर इलाके में रात 10:30 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान अशोक कुंज, बुद्ध विहार, अशोकनगर एक्सटेंशन, सेंट्रल अशोका, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
लोगों से समय से काम निपटाने की अपील
बिजली विभाग (Electricity Department) ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते पूरा कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी।
