रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर रहेगा शटडाउन

रांची के कई इलाकों में आज आरडीएसएस कार्य के कारण तय समय पर बिजली कटौती रहेगी, विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें

2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Power Cuts in Several areas of Ranchi Today : रांची शहर के कई हिस्सों में आज रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत लाइन कन्वर्जन, केबलिंग और शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है, जिसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों में तय समय पर शटडाउन लिया गया है।

डोरंडा इलाके के राजेंद्र चौक फीडर से जुड़े रिसालदार नगर में एबी केबलिंग कार्य के चलते सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं तुपुदाना क्षेत्र के कल्याणपुर रोड नंबर-5 और टेंडर हार्ट स्कूल के आसपास सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

पिस्का मोड़ इलाके के विकास नगर, स्टाफ बैंक कॉलोनी और इंद्रपुरी रोड नंबर-14 (रातू रोड) में एलटी लाइन कन्वर्जन कार्य के कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

नामकुम क्षेत्र के 33 केवी कुसई फीडर में भी लाइन शिफ्टिंग के चलते दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक करीब एक घंटे का शटडाउन रहेगा। इस दौरान घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और हिनू समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

इसके अलावा कोकर क्षेत्र के कृष्णापुरी, छठ तालाब, चुटिया, केतारी बगान रोड नंबर-13, साईं कॉलोनी, विराट नगर, लोवाडीह और नामकुम में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

विभाग ने बताया कि ये सभी कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले से तैयारी कर लें और जरूरी काम समय रहते निपटा लें। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।