Homeझारखंडरांची के खुदरा बाजार में ₹60 किलो पहुंच गया प्याज का दाम,...

रांची के खुदरा बाजार में ₹60 किलो पहुंच गया प्याज का दाम, चंद दिनों में…

Published on

spot_img

रांची: टमाटर के बाद अब प्याज की कीमत (Onion Price) बढ़ गई है। राजधानी रांची के खुदरा बाजार में प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पंडरा के थोक मार्किट में प्याज 42 से 48 किलो बिक रही।

व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्याज और महंगी हो सकती है। फिलहाल, राजधानी रांची में प्याज की सप्लाई नासिक और स्थानीय बाजारों से हो रही है।

व्यापारियों का कहना है कि थोक में यह 45-50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इस कारण यहां के कारोबारी इसे आयात करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

सफेद आलू 20 रुपये

आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के प्रेसिडेंट मदन कुमार का कहना है कि प्याज सस्ती होने में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। नई फसल आने के बाद कीमतों में नरमी की संभावना है। इस बार अतिवृष्टि के कारण फसल को नुकसान हुआ है। इसके साथ प्याज की खेती भी कम मात्रा में की गई है।

खुदरा बाजार में आलू की कीमतों (Potato Prices) की बात करें तो यहां सफेद आलू 20 रुपये व लाल आलू 24 रुपये किलो बिक रहा है। थोक बाजार पंडरा बाजार में सफेद आलू नौ से 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

उत्तर प्रदेश के इटावा से बड़ी मात्रा में सफेद आलू लाया जा रहा है। इसके अलावा फर्रुखाबाद, आगरा एवं कानपुर से भी सफेद आलू आ रहा है। लाल आलू UP के बरेली से लाया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...