Latest Newsझारखंडअब लोहरदगा रूट से चलेगी रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

अब लोहरदगा रूट से चलेगी रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रेलवे ने रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लोहरदगा रूट से चलाने का निर्देश जारी कर दिया है।

लोहरदगा रूट से ट्रेन की सेवा शुरू होने से राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली स्टेशन पर दो घंटे पहले पहुंचेगी। दिल्ली से रांची 11 नवंबर को आनेवाली ट्रेन लोहरदगा रूट से रांची आयेगी।

अब तक यह ट्रेन बरकाकाना होते हुए रांची रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। दिल्ली से यह ट्रेन बुधवार को खुलेगी और रांची से यह ट्रेन गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

एक माह पहले इस संबंध में रांची के सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर ट्रेन के परिचालन की अविलंब घोषणा करने का आग्रह किया था।

उस दौरान संजय सेठ ने बताया था कि इस मामले में मंत्री से उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही ट्रेन का परिचालन लोहरदगा रूट से शुरू हो जायेगा।

फिलहाल रेलवे के इस आदेश के बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा जल्द ही टाइम-टेबल जारी कर दिया जायेगा।

कमर्शियल स्टॉपेज के तौर पर ट्रेन को कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गढ़वा रोड और डालटनगंज में रोका जायेगा।

इस ठहराव से झारखंड के लोहरदगा और गुमला के यात्रियों को सहूलियत होगी। अब तक राजधानी ट्रेन को पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन पर यात्रियों को जाना पड़ता था।

spot_img

Latest articles

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...