Latest Newsझारखंडआज इस ट्रेन में TT, गार्ड, ड्राइवर व RPF, सबकी भूमिका में...

आज इस ट्रेन में TT, गार्ड, ड्राइवर व RPF, सबकी भूमिका में दिखीं महिलाएं, टिकट…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Railway Women’s Day: महिला दिवस (Women’s Day) पर रांची रेल मंडल (Ranchi Railway) ने महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। यह ट्रेन रांची से Lohardaga होते हुए टोरी तक गई।

इस ट्रेन का परिचालन महिला कर्मचारियों ने किया। इस ट्रेन में तैनात टीटी, गार्ड, ड्राइवर और सुरक्षा के लिए RPF सभी महिला थीं। टिकट बुकिंग तक महिला रेल कर्मियों ने किया। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिलाओं द्वारा परिचालन दक्षिण पूर्व रेल मंडल के आदेश पर किया गया, जहां ट्रेन में पायलट, गार्ड, टीटीई और सभी सुरक्षाकर्मी महिला कर्मचारियों को लगाया गया। बुकिंग काउंटर समेत स्टेशन के दूसरे कार्य भी महिलाओं ने संभाला।

महिला रेल कर्मियों की इस पूरी टीम का नेतृत्व सीनियर DOM श्रेया सिंह ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यदि ठान ले तो आज कोई ऐसा कार्य नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती।

ट्रेन चला रही लोको पायलट दीपाली अमृत ने कहा कि आज महिलाएं समाज में 50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ हर क्षेत्र में काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज यदि महिलाएं समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं तो इसमें पुरुषों और समाज के अन्य वर्गों का भी बहुत बड़ा योगदान है।

साथ ही उन्होंने कहा कि आमतौर पर महिलाओं के बारे में समाज के कई लोगों का मानना है कि वे जिम्मेदारियों से भरा काम नहीं कर सकतीं लेकिन आज महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से सबल हैं। आज के आधुनिक युग में महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं।

रांची रेल मंडल के DCM निशांत कुमार ने बताया कि आज पूरी ट्रेन महिलाओं को सौंप दी गई है। रांची से टोरी जाने वाले हजारों यात्रियों की सुरक्षा आज महिलाओं के जिम्मे है।

उन्होंने कहा कि रांची रेल मंडल द्वारा की गयी इस पहल से यह संदेश दिया जा रहा है कि आज महिलाएं कोई भी काम करने में सक्षम हैं। आज समाज के लोग महिलाओं को कमजोर और अबला समझते हैं।

रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) का उन लोगों को संदेश है कि वे अपनी सोच बदलें और समाज में महिलाओं को बराबरी की नजर से देखें।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...