Homeझारखंडरांची से लहेरिया सराय और गोरखपुर के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल छठ...

रांची से लहेरिया सराय और गोरखपुर के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल छठ ट्रेन, यात्रियों को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से लहेरियासराय और गोरखपुर के लिए छठ स्पेशल ट्रेन (Chhath Special Train) चलने का निर्णय लिया है।

हटिया-गोरखपुर छठ स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर और 17 नवंबर को हटिया से दो ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन हटिया से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और रांची, मुरी, बरकाकाना, डालटनगंज, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बनारस होते हुए गोरखपुर दूसरे दिन शाम 7:20 बजे पहुंचेगी।

गोरखपुर हटिया ट्रेन का टाइम

रेलवे के टाइम टेबल के अनुसार, गोरखपुर-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन 11 और 18 नवंबर को चलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11:50 बजे हटिया पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, एसी थ्री टियर का एक कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच मिलाकर 24 कोच की व्यवस्था होगी।

रांची से लहरिया सराय के लिए दो ट्रिप परिचालन

रेलवे की सूचना के अनुसार, रांची-लहेरियासराय छठ स्पेशल ट्रेन नौ और 16 नवंबर को रांची से दो ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रात 11 बजे रांची स्टेशन से रवाना होगी।

जो मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:25 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

लहेरियासराय से रांची के लिए

लहेरियासराय (Laheriyasarai) से ट्रेन 10 और 17 नवंबर को चलेगी। लहेरियासराय से ट्रेन शाम 4:30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन अहले सुबह 3:40 बजे रांची पहुंचेगी।

ट्रेन में SLRD के दो कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, एसी थ्री टियर के एक कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच मिलाकर 24 कोच का इंतजाम होगा।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...