
Unique Picture of Ganga-Jamuni culture seen on the Streets of Ranchi: रामनवमी के अवसर पर रांची की सड़कों पर गंगा-जमुनी तहजीब की बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
शहर के अलग-अलग इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्टॉल लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की। इस पहल को लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की शानदार मिसाल बताया।
रांची के कडरू इलाके में मुस्लिम समाज की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। यहां रामभक्तों के लिए चना, शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी।
इतना ही नहीं, आने-जाने वाले लोगों का स्वागत पगड़ी पहनाकर और फूलों की माला देकर किया गया, जिससे माहौल और भी खास बन गया।
इस आयोजन में बासुदेव साहू, अताउल्लाह अंसारी, बरकत, विनोद साहू, आसु नेता, कलाम, हाजी अख्तर, तस्लीम, विजय साहू, इम्तियाज, इरफान और चिंटू सहित कई लोग सक्रिय रूप से शामिल रहें।
