Homeझारखंडरांची में दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, पांच को होगा...

रांची में दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, पांच को होगा…

Published on

spot_img

रांची: अपर न्यायायुक्त एसएम शहजाद की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपित अमित सिन्हा (Rape accused Amit Sinha) को शुक्रवार को दोषी करार दिया है।

अदालत ने सजा की बिंदू पर सुनवाई के लिए पांच अक्टूबर की तिथि तय की है। आरोपित अमित सिन्हा पंडरा के वृंदावन कॉलोनी रवि स्टील निवासी राजेश सिन्हा का पुत्र है।

मामले में सहायक लोक अभियोजक श्याम चौधरी ने 10 गवाहों की गवाही दर्ज करायी। मामला वर्ष 2018 का है।

अमित शादी के दिन मंडप पर नहीं पहुंचा

आरोपित ने पंडरा निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया था। उसके बाद युवती को ब्लैक मेल कर रहा था। इस संबंध में युवती ने घर वालों का बताया।

घर वाले जब पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने गये तो युवक और उसके घर वाले युवती के घर वालो से कहा कि वह लोग युवती को बहू बना कर रखेंगे और शादी की बात कर केस कराने से मना कर दिया। इसके बाद युवती के घर वालों ने केस नहीं किया था।

लेकिन आरोपित अमित शादी के दिन मंडप पर नहीं पहुंचा था। इसके बाद उसके खिलाफ महिला थाना में वर्ष 2018 में केस कराया गया था।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...