Latest NewsझारखंडG-20 की बैठक के लिए रांची तैयार

G-20 की बैठक के लिए रांची तैयार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में G-20 (दुनिया के विकासशील और विकसित देशों का संगठन) की बैठक 2 मार्च को होटल रेडिशन ब्लू (Hotel Radiance Blu) में होने वाली है।

इसमें विभिन्न देशों के 20 और भारत से एक प्रतिनिधि सहित इन देशों से जुड़े करीब 60 लोग शामिल होंगे।

G-20 की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार रात पहले डेलिगेट (Delegate) ब्राज़ील (Brazil) के डॉक्टर फेलिप सिल्वा बेल्लूसी (Dr. Felipe Silva Bellucci) रांची पहुंच चुके हैं। आज शेष डेलिगेट रांची पहुंचेंगे।

G-20 की बैठक के लिए रांची तैयार Ranchi ready for G-20 meeting

एयरपोर्ट से लेकर रांची के सभी बड़े होटलों का जायजा

G-20 के प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर NSG की टीम रांची पहुंची है। NSG की टीम ने एयरपोर्ट (Airport) से लेकर रांची के सभी बड़े होटलों का जायजा लिया।

NSG की टीम ने रांची SSP और DC से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। G-20 समिट में कोई अनहोनी ना हो इसको लेकर लगातार सिक्योरिटी मॉक ड्रिल (Security Mock Drill) किया जा रहा है।

G-20 की बैठक के लिए रांची तैयार Ranchi ready for G-20 meeting

पांच IPS समेत 1000 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे

G-20 की बैठक में शामिल मेहमानों के लिए Radiance Blu होटल में ठहरने का प्रबंध किया गया है। विदेशी मेहमानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए होटल स्टाफ को जरूरी गाइडलाइन (Guideline) दिये गये है।

गाइडलाइन में बताया गया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और मेहमानों के साथ किस तरीके से पेश आना है, इसके बारे में बताया गया है।

G-20 की बैठक के लिए रांची तैयार Ranchi ready for G-20 meeting

रांची SSP किशोर कौशल ने बताया कि G-20 की बैठक को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। एयरपोर्ट से लेकर सभी बड़े होटल के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी।

इस व्यवस्था पर पुलिस पदाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। पांच IPS समेत 1000 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...